PRINCIPAL'S DESK
॥ उत्तिष्ठ जागृत प्राप्य वरान्निबोधत ॥
शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय त्योंथर तराई अंचल का सात दशक पुराना महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि पैदा करना तो रहा ही है, साथ ही उनमें चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, निर्भीकता, नैतिकता, पुरुषार्थ को स्थापित कर सांस्कृतिक अकादमिक गुणों को प्रदान करते हुए उनमें व्यक्तित्व का विकास कराना है, जिससे वे अपने जीवन प्रबंधन में कुशल हो सकें।
महाविद्यालय में विषय विशेषज्ञों एवं विद्वान प्राध्यापकों से विद्यार्थी अध्ययन-अध्यापन के अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों में लाभ लेकर देश के अच्छे नागरिक बनें एवं महाविद्यालय में अनुशासन का पूर्ण ध्यान रखते हुए महाविद्यालय की गरिमा बनाये रखने में हमारा सहयोग प्रदान करें।
डॉ. अंजना सिंह
प्राचार्य
शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय
त्योंथर, जिला रीवा (म.प्र.)